DigiLocker क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करें – Step by Step Guide (2026)

DigiLocker भारत सरकार द्वारा देश को डिजिटल बनाने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पेपरलेस डॉक्यूमेंट सिस्टम को बढ़ावा देना है, जिससे जरूरी दस्तावेजों के खो जाने, फटने या खराब होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है। DigiLocker में आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप से स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें कहीं भी — जैसे सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज या नौकरी से जुड़े कामों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने DigiLocker इस्तेमाल करने के सभी महत्वपूर्ण स्टेप्स आसान भाषा में बताए हैं।

Digilocker क्या है

DigiLocker भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज प्लेटफॉर्म है। इसे Ministry of Electronics & IT (MeitY) ने लॉन्च किया है। इसमें आप अपने जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, RC (गाड़ी का रजिस्ट्रेशन), मार्कशीट को डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात ये है कि DigiLocker में सेव किए गए सभी डॉक्यूमेंट कानूनी रूप से वैध (Valid) होते हैं।

DigiLocker Account कैसे बनाएं – Step by Step

Step 1: ऐप या वेबसाइट खोलें

अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे तो Play Store से आप Digilocker ऐप को डाउनलोड कर सकते है। अन्यथा आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जा सकते है।

Step 2: Sign Up पर क्लिक करें

Sign Up पर क्लिक करने के पश्चात आपको अपने मोबाइल नंबर को डालकर OTP के जरिए सत्यापित करना होगा।

Step 3: Username और Password बनाएं

अब आपको एक यूनिक यूजरनेम डालना होगा जिसको किसी ने नहीं लिया हो अगर आपके सामने Username Not Available लिखा आता है, तो आपको अपने Username में कुछ एक्स्ट्रा नंबर या स्पेशल शब्द को जोड़कर देखना होगा, उसके बाद आपको एक मजबूत पासवर्ड बनाना होगा।

Step 4: Aadhaar लिंक करें

अब आपको अपने कार्ड पर दिए 16 अंकों को भरना होगा जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर एक OTP प्राप्त होगा, जिसको आपको वेरिफाई करना होगा जिससे आपका आधार कार्ड Digilocker में जुड़ जायेगा।

DigiLocker में डॉक्यूमेंट कैसे जोड़ें?

Digilocker में डॉक्यूमेंट जोड़ने के मुख्यतः दो तरीके दिए गए है यहां पर हम आपको वो दोनों तरीके से डॉक्यूमेंट को जोड़ना सिखाएंगे

1. Issued Documents (Auto Fetch)

  • “Issued Documents” सेक्शन में जाएं
  • अब अपने उस दस्तावेज को चुने जिसे आप डिजिलॉकर से जोड़ना चाहते है जैसे Driving License / RC / Marksheet चुनें
  • संबंधित डिपार्टमेंट से डॉक्यूमेंट ऑटोमैटिक आ जाएगा

अधिकतर लोग इसी तरीके का इस्तेमाल करते है क्योंकि ये तरीका सबसे ज्यादा भरोसेमंद है

2. Upload Documents (Manual Upload)

  • Upload Documents” पर क्लिक करें
  • मोबाइल से PDF / Image अपलोड करें
  • अब आपको डॉक्यूमेंट का नाम और टाइप चुनें

DigiLocker के फायदे (2026 में क्यों जरूरी है?)

  1. इससे आपको फिजिकल डॉक्यूमेंट को लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ती है जिससे कि डॉक्यूमेंट के गुम होने अथवा फटने की दिक्कत खत्म हो जाती है
  2. भारत सरकार द्वारा इस प्लेटफॉर्म 100% सुरक्षित बनाया गया है
  3. इसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट को कहीं भी कभी भी एक्सेस कर सकते हैं
  4. इससे आपको अपने डॉक्यूमेंट को किसी भी जरूरी स्थान पर PDF के रूप में शेयर कर सकते है
  5. इससे आप किसी भी सरकारी सेवा में डॉक्यूमेंट को दिखा सकते है इसमें रखे डॉक्यूमेंट लगभग सभी जगह स्वीकार किए जाते है

DigiLocker का इस्तेमाल कैसे करें?

DigiLocker का इस्तेमाल आप किसी भी जगह (जैसे ट्रैफिक पुलिस, इंटरव्यू आदि) पर सीधे ऐप से डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। किसी के साथ डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए आप डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करके किसी को शेयर भी कर सकते है। इसके अलावा आपको इसमें दिए गए QR Code के माध्यम से कोई भी Authenticity चेक कर सकता है

किन-किन डॉक्यूमेंट्स को DigiLocker में रख सकते हैं?

आप DigiLocker में कई तरह के डॉक्यूमेंट रख सकते हैं:

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Driving License
  • Vehicle RC
  • 10th / 12th Marksheet
  • Insurance Documents
  • Birth Certificate

2026 में DigiLocker क्यों जरूरी है?

आज के समय में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में डिजिटल डॉक्यूमेंट की मांग बढ़ रही है। ऐसे में Driving के दौरान DL दिखाने की जरूरत, नौकरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सरकारी स्कीम्स में आवेदन DigiLocker इन सभी कामों को आसान बना देता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

DigiLocker आज के समय में हर भारतीय के लिए एक जरूरी डिजिटल टूल बन चुका है। यह न केवल आपके डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखता है बल्कि आपके समय और मेहनत दोनों बचाता है।अगर आपने अभी तक DigiLocker का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है, तो आज ही अपना अकाउंट बनाएं और डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनें।

Leave a Comment