आज की इस डिजिटल दुनिया में बैंकिंग भी काफी ज्यादा आसान हो गई है अब आपको बैंक में खाता खुलवाने के लिए बैंक के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब आप Airtel Payment Bank के साथ घर बैठे अपना ऑनलाइन खाता खोल सकते है लोगों के बीच इसके पॉपुलर होने के कई आकर्षक कारण है जिसमें Zero Balance, Free ATM Card और अच्छे ब्याज दर का मिलना है इसके साथ ही आप इसमें अकाउंट खोलने के तुरंत बाद PhonePe, GPay जैसी UPI सर्विसेज का इस्तेमाल कर पाएंगे ऐसे में अगर आप भी घर बैठे अपना खाता खोलना चाहते है इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में मौजूद है
Airtel Payment Bank क्या है?
Airtel Payments Bank एक डिजिटल बैंकिंग सर्विस है, जिसे Bharti Airtel द्वारा लॉन्च किया गया है। यह एक Payments Bank है, जहां आप Zero Balance Saving Account खोल सकते हैं पैसे जमा और निकाल सकते हैं UPI और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं
Airtel Payment Bank के मुख्य फायदे (2026)
1. Zero Balance Account: इस बैंक में खाता खोलने के लिए आपको कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है।
2. Free ATM / Debit Card: इसमें आपको फ्री में ATM (Debit) कार्ड मिलता है, जिससे आप कही भी ATM से पैसे निकाल सकते हैं।
3. 7% तक ब्याज (Interest): Airtel Payment Bank Saving Account पर आपको 7% तक का सालाना ब्याज मिल सकता है (terms लागू होते हैं)।
4. घर बैठे Account Opening: इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप बिना बैंक जाए, मोबाइल से ही अपना खाता खोल सकते हैं।
5. UPI और Digital Payments: इसकी मदद से आप काफी आसानी से UPI, QR Code और Online Payments बेझिझक कर सकते हैं।
Airtel Payment Bank Account कैसे खोलें? (Step-by-Step)
Step 1: Airtel Thanks App डाउनलोड करें
घर बैठे ऑनलाइन खाता खोलने के लिए आपको सबसे पहले Play Store या App Store से Airtel Thanks App को डाउनलोड करना है
Step 2: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
अब आपको अपने Airtel नंबर को डालकर OTP के माध्यम से Login कर लेना है जिसके बाद आपके सामने Airtel Thanks App का इंटरफेस आ जाएगा
Step 3: Payments Bank सेक्शन में जाएं
दिए गए स्क्रीन पर आपको नीचे की तरफ Payment Bank का विकल्प देखने को मिलेगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा चुनें
Step 4: KYC पूरा करें
अब यहां आपको अपने Aadhaar / PAN कार्ड के जरिए KYC की प्रक्रिया को पूरा करना है जिसमें आपको आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP के डालना होगा जिसके बाद आपको अपने फ्रंट कैमरा की मदद से Video KYC की प्रकिया को पूरा करना होगा
Step 5: Account Activate करें
अगर आपने अपने KYC प्रोसेस को कंप्लीट कर लिया है तो आपको एक छोटा सा ट्रांजैक्शन करना होगा जिसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा
Airtel Payment Bank का इस्तेमाल कैसे करें?
Airtel Payment से आप पैसे भेजना UPI, IMPS या QR Code से तुरंत पैसे भेज सकते हैं। Airtel Retailer के पास जाकर आप पैसे जमा कर सकते है किसी भी ATM मशीन से पैसे निकालने के साथ बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, DTH, FAStag आदि के बिल आसानी से भर सकते है
Airtel Payment Bank सुरक्षित है या नहीं?
Airtel Payment Bank को RBI द्वारा मान्यता प्राप्त है इसके अलावा आपको इसमें सुरक्षा के लिए 2-Factor Authentication भी दिया गया है जिसकी वजह से आपका अकाउंट पूर्णतः सुरक्षित है आधार और वीडियो KYC की वजह से आपको और भी अधिक सुरक्षा मिल जाती है ऐसे में डिजिटल बैंकिंग के लिए यह बिल्कुल सुरक्षित विकल्प है
Airtel Payment Bank में कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?
- Savings Account
- UPI Payments
- Debit Card
- FASTag
- Bill Payments
- Insurance (कुछ मामलों में)
किन लोगों के लिए Airtel Payment Bank सही है?
जिन लोगों के पास एयरटेल की सिम है और वो जीरो अकाउंट बैलेंस का खाता चाहते है उनके लिए एयरटेल पेमेंट बैंक बिल्कुल सही विकल्प है इसके अलावा अगर आप घर बैठे ही बैंक अकाउंट खाता खुलवाना चाहते है और छोटे छोटे ट्रांजेक्शन के लिए UPI पेमेंट करना चाहते है तो आपके लिए Airtel Payment Bank बिल्कुल सही है
Airtel Payment Bank के नुकसान
Zero Balance Account वाला खाता होने के कारण इसमें आपको कुछ लिमिटेड सुविधा ही मिलती है जिसमें की आपको Loan और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा नहीं मिलती है वहीं आप इसमें 2 लाख तक ही डिपॉजिट कर सकते है। वहीं इसके ब्रांच भी काफी लिमिटेड है ऐसे में छोटी मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2026 में Airtel Payment Bank क्यों इस्तेमाल करें?
आज के समय में Digital India के साथ चलते हुए Airtel Payment Bank एक आसान और तेज़ बैंकिंग विकल्प है। जिसमें आपको Instant Account Opening, High Interest Rate और आसान UPI Payments खासकर उन लोगों के लिए जो बिना झंझट बैंकिंग चाहते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
Airtel Payment Bank एक अच्छा विकल्प है उन लोगों के लिए जो Zero Balance Account, Digital Banking और अच्छे ब्याज का फायदा लेना चाहते हैं।अगर आप आसान और तेज़ बैंकिंग चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सही शुरुआत हो सकती है।