Lost Phone को Track कैसे करें – Switch Off Mobile भी कैसे ढूंढें (IMEI Trick 2026)

आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग, फोटो, कॉन्टैक्ट्स, सोशल मीडिया सब कुछ उसी में होता है। ऐसे में अगर आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो यह बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Lost Phone को कैसे Track करें, इसके अलावा IMEI से फोन को कैसे ट्रेस किया जाता है।

IMEI Number से फोन कैसे ट्रेस किया जाता है?

दूरसंचार विभाग द्वारा लॉन्च की CEIR Sanchar Sathi App/वेबसाइट की मदद से अब IMEI Number के जरिए Lost Phone को ढूंढना काफी आसान हो गया जिसके बारे में नीचे Steps By Steps बताया गया है

Step 1: CEIR की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर से Sanchar Sathi App डाउनलोड करें

Step 2: अब आपको Block Stolen/ Lost Mobile के विकल्प पर क्लिक करना होगा

Step 3: अब आपको अपने मोबाइल की सभी जानकारी जैसे कि IMEI नंबर, मॉडल का नाम, रसीद, मोबाइल की कीमत कब और कहां खोया इत्यादि की जानकारी भरनी होगी।

Step 4: इसके बाद में आपके पास जो भी मोबाइल नंबर एक्टिव हो उस नंबर से OTP के जरिए शिकायत को रजिस्टर करें

इतना करने के पश्चात आपको एक यूनिक ट्रैकिंग आईडी जिसके जरिए आप अपने फोन स्टेटस जान सकते है

IMEI नंबर कैसे पता करें

अपने फोन से अपने IMEI नंबर की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपने मोबाइल के कॉल के आइकन पर क्लिक कारण होगा तत्पश्चात आपको *#06# नंबर को डायल कारण होगा अब अगर सिंगल सिम है तो एक IMEI नंबर और अगर आपका फोन दो सिमों वाला है तो दो नंबर IMEI नंबर दिखाई देंगे इसको आपको लिखकर सुरक्षित रख लेना है

Lost Phone होने पर तुरंत क्या करें?

किसी भी और फोन में Google में Find My Device नामक वेबसाइट पर जाएं उसके बाद आपको अपनी Email ID से Login करें और अपने फोन Remotely Lock करें इसके अलावा अपने सिम ऑपरेटर को कॉल करके अपने मोबाइल नंबर को बंद करवा दें। इसके बाद आपके बैंक डेटा और OTP जैसी जानकारी का गलत उपयोग होने से बच जाएगा। इसके अलावा पर्सनल फोटो और वीडियो के भी लीक होने की सम्भावना खत्म हो जाएगी

iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को iCloud में लॉगिन करना है और Find My iPhone के जरिए मोबाइल को Track करना है

क्या IMEI से फोन 100% मिल जाता है?

इस बात की सच्चाई जानना आपके लिए अति आवश्यक है कि क्या सच में सभी खोए हुए फोन के मिलने की संभावना 100% है तो आपको इस डेटा की जानकारी का होना आवश्यक है कि अब तक 49,20,595 गुम हुए मोबाइल में से 30,63,014 मोबाइल को Trace किया जा चुका है

2026 में खोए फोन को ढूंढना आसान क्यों आसान हो गया है?

सरकार द्वारा Tracking System CEIR या संचार साथी ऐप को इसी उद्देश्य से लॉन्च किया गया है इसके अलावा Advanced GPS और Cloud Tracking भी पहले से ज्यादा बेहतर हो चुकी है ऐसे भी इन सभी डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके अब गुम हुए फोन को ढूंढना पहले से ज्यादा आसान हो गया है

निष्कर्ष (Conclusion)

अब अगर आपका फोन गुम हो जाए तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि ऊपर दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करें और दिए गए आर्टिकल के हिसाब से सही कदम उठाए अगर आप इन स्टेप्स को फोन खोने के समय से जितनी जल्दी करोगे फोन मिलने संभावना बढ़ जाएगी ऐसे में इस आर्टिकल को शेयर करके भारत को डिजिटल बनाने में अपना योगदान जरूर दें इसके अलावा कुछ सवाल या सुझाव है तो कमेंट करें

Leave a Comment