आज के समय में हाईवे पर सफर करने वाले लगभग हर वाहन में FASTag लगा होता है। इससे टोल प्लाजा पर लंबी लाइन से बचाव होता है और पेमेंट भी तुरंत हो जाता है। लेकिन कई लोगों को अभी भी यह नहीं पता होता कि FASTag रिचार्ज कैसे करें, बैलेंस कैसे चेक करें और blacklist होने पर क्या करें।
ऐसे में अगर आपका भी FASTag काम नहीं कर रहा, balance कम है या toll plaza पर “Blacklisted FASTag” दिखा रहा है, तो इस आर्टिकल में आपके FASTag से जुड़े सभी सवालों के लिए पूरी Step-by-Step गाइड है।
FASTag क्या है?
अब जिन लोगों को नहीं पता कि FASTag क्या है तो उनके लिए आसान भाषा में समझा जाए तो टोल प्लाजा पर लगने वाला टैक्स को ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पे करने का एक माध्यम है। इसे आप Electronic Toll Collection System भी कह सकते है इसे भारत में नेशनल हाईवे पर जारी किया है इसको आपकी गाड़ी के Windshield पर लगाया जाता है जिससे कि RFID Technology की मदद से Toll Automatically कट जाता है। जिससे आपके समय और टोल पर लगने वाली लंबी लाइनों से बचाव होता है इसके अलावा पास में कैश रखने की झंझट से भी आप मुक्त रहते है
इसे भी पढ़ें: Airtel Payment Bank में घर बैठे जीरो बैलेंस खाता कैसे खुलवाएं साथ में ATM कार्ड भी पाएं
FASTag Recharge कैसे करें? (2026 Step-by-Step)
आज के समय में FASTag Recharge करना बहुत ही आसान हो गया है क्योंकि लगभग सभी UPI Apps और Banking Apps आपको FASTag Recharge करने की सुविधा देते है ऐसे में अगर आप Phonepe, Google Pay या Paytm जैसी ऐप्स का इस्तेमाल करते है तो आप इन ऐप्स से FASTag का रिचार्ज कैसे करेंगे इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दिया गया है
Step 1: आप जिस भी UPI ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे उस ऐप को ओपन करें और सर्च बार FASTag Recharge का विकल्प ढूंढे
Step 2: अब आपको अपना Issuing बैंक को चुनना है
Step 3: इसके बाद आपको अपना वाहन नंबर डालना होगा और Next पर क्लिक करेंगे
Step 4: अब आपको अपने FASTag वॉलेट में जितने भी रुपए जोड़ने है उतना अमाउंट डालें और प्रोसेस करें आपके वॉलेट में तुरंत उतने रुपए जुड़ जायेंगे जितना आपने अमाउंट भरा था
FASTag का Balance कैसे Check करें?
आप अपने FASTag का बैलेंस इन तीन तरीकों से चेक कर सकते है जिसमें सबसे आसान आपके लिए Missed Call देकर अपने बैलेंस को जानना है इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8884333331 इस नंबर को डायल करना होगा जिसके पश्चात आपको आपके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से अपने वॉलेट की सभी जानकारी मिल जाएगी
इसके अलावा आप MyFASTag App से अपना बैलेंस चेक, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और रिचार्ज भी कर सकते है वही किसी टोल प्लाजा से गुजरने पर आपके वॉलेट में शेष बचे हुए पैसे का मैसेज आता है जिससे आपको सभी जरूरी जानकारी मिल जाती है
FASTag Blacklist क्यों हो जाता है?
काफी लोग शिकायत करते है कि उनका FASTag काम नहीं कर रहा है या Blacklisted हो गया है ज्यादातर FASTag के काम ना करने का कारण उसका Low Balance ही होता है लेकिन इसके अलावा Incomplete KYC, One Vehicle One FASTag rule violation, Wrong vehicle details,Technical issue जैसी समस्याएं भी हो सकती है लेकिन आप इन समस्याओं को हल कर सकते है जिसके बारे में नीचे बताया गया है
इसे भी पढ़ें: डिजिलॉकर का इस्तेमाल कैसे करें इसका उपयोग कब और कहां होता है
FASTag Blacklist कैसे हटाएं?
अगर आपका FASTag blacklist हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए तरीकों से अपने कार्ड को पुनः सही कर सकते हो।
Step 1: सबसे पहले आप अपने वॉलेट में Sufficient बैलेंस को जोड़े ज्यादातर लोगों की समस्याएं यहीं खत्म हो जाती है
Step 2: FASTag ऐप में या अपने Issuing बैंक में अपने KYC स्टेटस का पता करें अगर आपका KYC Incomplete है तो तुरंत अपने KYC डिटेल्स को अपडेट करें
Step 3: अब आपको अपने FASTag का स्टेटस चेक करना है जिसके लिए आप ऑफिशियल NETC Portal पर जाकर अपने डिटेल्स को भरो अगर आपके कार्ड का स्टेटस Active दिखा रहा है तो आपका कार्ड पुनः चालू हो चुका है
Step 4: अगर इन सभी स्टेप्स के बाद भी आपका FASTag एक्टिव नहीं हो रहा है तो आपको Issuing Bank या NHAI helpline 1033 पर संपर्क करें।
FASTag Blacklist होने पर क्या नुकसान होता है?
अगर आपका FASTag blacklist हो जाता है, तो हाईवे पर सफर करते समय आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। टोल प्लाजा पर आपका पेमेंट फेल हो सकता है, जिसकी वजह से बैरियर नहीं खुलेगा और आपको रुकना पड़ेगा। कई मामलों में नियमों के अनुसार वाहन चालक से दोगुना toll charge भी लिया जा सकता है।
इसके अलावा टोल प्लाजा पर लंबी देरी होने से आपका समय भी खराब होता है और यात्रा में परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए FASTag का balance और KYC समय-समय पर check करते रहना बहुत जरूरी है।
FASTag इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियां
FASTag का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे पहले अपने FASTag में हमेशा minimum balance बनाए रखें, क्योंकि balance कम होने पर आपका FASTag blacklist हो सकता है और toll plaza पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा KYC समय पर पूरा करना भी जरूरी है, क्योंकि incomplete KYC की वजह से कई बार FASTag temporarily बंद हो जाता है। साथ ही एक vehicle पर केवल एक ही FASTag इस्तेमाल करें, क्योंकि “One Vehicle One FASTag” नियम का पालन न करने पर आपका FASTag deactivate या blacklist किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: UPI ID क्या है और कैसे बनाए ऑनलाइन पेमेंट करना सीखें
निष्कर्ष
भारत में डिजिटल टोल सिस्टम काफी तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में अगर आप हाईवे पर ज्यादातर यात्रा करते है तो टोल प्लाजा पर लगने वाले टाइम से बचने के लिए आप अपने FASTag को Active रखे और समय समय पर अपने FASTag में रिचार्ज करते रहें सही तरीके से FASTag का इस्तेमाल करने से आपका हाईवे पर सफर करना और भी आसान हो जाता है उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपके दिमाग में कुछ प्रश्न आ रहे है तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते है