PDF File कैसे बनाते हैं जानिए सभी तरीके Top 5+ आसान तरीके

आपने अपनी जिंदगी में कभी न कभी PDF File का प्रयोग तो जरूर किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की PDF File कैसे बनाते हैं? कुछ लोग इसी दुविधा में रहते हैं की फोटो का PDF कैसे बनाए की खोज में रहते हैं लेकिन कैसे बनाए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती।

Pdf kaise banaye
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे की PDF कैसे बनाए मोबाइल में। इसके साथ साथ ये भी जानेंगे की कंप्यूटर में PDF कैसे बनाए। फोटो और डॉक्यूमेंट को PDF कैसे बनाए इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा Google से PDF कैसे बनाए की भी जानकारी विस्तारपूर्वक मिलेगी।

अक्सर लोग जिस भी फीचर या फंक्शन का प्रयोग करते हैं उनको पता ही नही होता है की वो कैसे बनी है या फिर वो उसे जानने की कोशिश ही नही करते हैं की वो कैसे बना है। जो मुझे लगता है की ये बहुत बड़ी प्रोब्लम है। अगर हम आज इन छोटी छोटी चीजों के बारे में नहीं जानेंगे तो हो सकता है की कल को आप बहुत पीछे रह जाओ। इसलिए किसी भी चीज को जानने और समझने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटना।

तो चलिए हम आज का टॉपिक शुरू करते हैं PDF File कैसे बनाते हैं। PDF ko बनाने के बहुत से तरीके हैं जिसे अभी हम नीचे विस्तार से जानेंगे।

PDF क्या होता है

PDF इमेज का फॉर्मेट होता है जिसे सबसे पहले Adobe Software नाम के कंपनी द्वारा बनाया गया था। अगर वर्तमान समय की बात करें तो ये अभी बहुत ही लोकप्रिय है। इमेज के अतिरिक्त इसे प्रिंट फ्रेंडली फॉर्मेट के रूप से भी जाना जाता है।

PDF File को बड़ी आसानी से अपने Computer, Laptop या अपने Mobile में खोल सकते हैं इसे सभी Device के लिए बनाया गया है। PDF File को बड़ी आसानी से प्रिंट भी क्या जा सकता है। PDF File को प्रिंट करने पर File पर लिखे शब्द आपको साफ नजर आएंगे। इस लिए अधिकतर लोग PDF File को ही प्रिंट करते या करवाते हैं।

अगर आप चाहो तो किसी भी इमेज को PDF File में बदल कर उसे संभाल कर रख सकते हैं और इसे E-mail, WhatsApp पर शेयर करना बहुत आसान है। दरअसल किसी डॉक्यूमेंट या फिर फोटो को बार बार भेजने में मुश्किल आती है। वही अगर आप इनको PDF में कन्वर्ट करके भेजेंगे तो यह बड़ी आसानी से और एक बार में चला जायेगा। दूसरी इसकी सबसे अच्छी चीज आप PDF File के साइज को छोटा बड़ा भी कर सकते हैं।

PDF का फुल फॉर्म क्या है

हमने अभी ये जाना की PDF क्या होता है लेकिन क्या आप जानते हैं की PDF का फुल फॉर्म मतलब पूरा नाम क्या हैं बहुत काम लोगों इसका पूरा नाम पता रहता है। PDF का पूरा नाम Portable Document Format (पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट) हैै।

PDF कैसे बनाते हैं

PDF बनाने के बहुत से तरीके हैं PDF को आप मोबाइल के माध्यम से बना सकते हैं। कंप्यूटर के माध्यम से बना सकते हैं। ऐसे बहुत से तरीके हैं जिस से आप PDF बना सकते हैं फोटो को PDF बना सकते हैं, WhatsApp से, Google Drive से, Aaps की मदद से भी आप PDF बना सकते हैं। इन सभी तरीकों की बारे में मैंने नीचे विस्तारपूर्वक बताया है। चलिए समझते हैं किस प्रकार हम PDF बना सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

WhatsApp से PDF कैसे बनाए

अगर आप Whatsapp की मदद से PDF बनाने की सोच रहे हैं तो इसमें भी आपको दो तरीके मिल जाते हैं पहला तो CamScanner का जिसमे आप स्क्रीनशॉट लेकर के CamScanner में PDF बना सकते हैं। दूसरा वही अगर आप Whatsapp में ही PDF बनाना चाहते हैं तो वो भी मुमकिन है।

  • इसके लिए आप सबसे पहले उस Chat को open कीजिए जिसका आपने PDF बनाना है। इसके बाद Three Dot पर क्लिक करें
  • More के ऑप्शन पर क्लिक करें फिर Export Chat पर क्लिक करें
  • Without Media का ऑप्शन चुने फिर Gmail को सिलेक्ट करें। इसके बाद उस Mail को अपने ही Gmail पर भेजें
  • अब भेजे गए Mail के Attechment में एक Text मिलेगा उसे डाउनलोड करें
  • इसके बाद WPS office App को Open करें अगर आपके फोन में पहले से ही यह App उपलब्ध है तो बहुत अच्छी बात है नही तो आप इसे Play Store से बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं
  • फिर आप अपने File Manager को ओपन करें। फिर उस text File को Open करें Open करते समय WPS office को चुने।
  • WPS office के उपर की ओर Three Dot पर क्लिक करें इसके बाद Export to PDF पर क्लिक करें जिसके बाद आपका WhatsApp Chat एक PDF में बदल जाएगा।

Google Drive से PDF कैसे बनाए

आप Google Drive की मदद से भी PDF बना सकते हैं। आज कल सभी स्मार्ट फोन में Google Drive पहले से रहता है इसलिए इसे डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप Google Drive पर PDF File बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं

  • Google Drive को Open करें। इसके बाद Plus (+) के आइकन पर क्लिक करें
  • फिर Scan के ऑप्शन को चुने। इसके बाद जिस भी डॉक्यूमेंट या पेपर का आपने PDF बनाना है उसका फोटो क्लिक करें
  • उस फ़ोटो को आप Crop कर उसे सही आकार दे सकते हैं
  • इसके बाद Rename का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आप उस PDF का नाम डाल सकते हैं। फिर इसके बाद उसे Save करें

Mobile से Online PDF कैसे बनाए

अगर आप मोबाइल में किसी App को डाउनलोड किए बिना किसी डॉक्यूमेंट या इमेज को PDF File में बदलना चाहते हो तो ये भी संभव है ऐसे कितने ही वेबसाइट है जिसकी मदद से आप मोबाइल से Online PDF बना सकते हैं। PDF बनाने के लिए सबसे बेहतर smallpdf.com वेबसाइट है।

इस साइट के माध्यम से आप बड़ी आसानी से किसी भी डॉक्यूमेंट और इमेज को PDF में बदल सकते हैं। इस साइट में आपको बेहतरीन टूल्स भी मिलते हैं जिसकी मदद से आप PDF बना सकते हैं। चलिए इस साइट को कैसे प्रयोग करना है समझते हैं।

  • सबसे पहले अपने Chrome Browser में smallpdf.com वेबसाइट को Open करें
  • इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेगा Start free trial or Explore all pdf tool
  • Simple आप Explore all pdf tool को चुने जिसके बाद PDF बनाने वाले सभी टूल्स मिल जायेंगे
  • इन सभी टूल्स में से आप jpg to pdf के ऑप्शन को चुने
  • इसके बाद Choose file के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • आप जिस डॉक्यूमेंट या इमेज को PDF में बदलना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें
  • इसके बाद Convert to pdf पर क्लिक करें जिसके बाद आपका डॉक्यूमेंट या इमेज PDF में तब्दील हो जायेगा

इसके अलावा आप अपने pdf इमेज या डॉक्यूमेंट फाइल को jpg में भी Convert कर सकते हो इस साइट के टूल्स में pdf to jpg का भी एक टूल है।

Computer में PDF कैसे बनाए

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप में PDF बनाना चाहते हैं तो उसके लिए Software की जरूरी होगी। इस Software में सिर्फ आपको फाइल को अपलोड करना है जिस फाइल को आप PDF Format File में Convert करना चाहते हैं। अब यहां पर आपको एक बात का खास ध्यान रखना है की Software दो प्रकार के आते हैं पहला free और दूसरा paid।

Software को डाउनलोड करने से पहले उसे चेक जरूर करलें की वो free है या paid है। इस Software का प्रयोग करके Watermarks और Lock अपने PDF पर लगा skte हैं।

अगर आप कोई ऐसा फ्री Window Software चाहते हैं जिसमें PDF बनाने के लिए बहुत अच्छे टूल्स और फीचर्स हो तो ये Software आपको बहुत पसंद आएगा।

इसके अलावा और भी Software है जिससे आप PDF बना सकते हैं। जैसे कि Wondershape PDF Converter Pro, Foxit Phantom PDF, Cute PDF और 7PDF Maker इतियादी इन सभी Software का free और paid दोनो ही उपलब्ध है। जिस में आपको बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं।

PDF बनाने वाला सबसे अच्छा App कौन कौन सा है

PDF बनाने के लिए बहुत से बेहतरीन App Play Store पर उपलब्ध है। जिसकी मदद से न केवल आप PDF बना सकते हैं बल्कि PDF को jpg में भी बदल सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है की इन सभी App को आप मोबाइल से भी प्रयोग कर सकते हैं। जिसमें आपको बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

  • Foxit PDF Creator
  • PDF Scanner Pro
  • PDF Maker
  • PDF Creator
  • PDF Scanner
  • TapScanner
  • Air Scanner
  • Kaagaz PDF Scanner
  • Photocopy
  • Zoho Scanner

आप इन सभी Apps का प्रयोग करके अपने डॉक्यूमेंट और इमेजेस को PDF में बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

आज आपने क्या सीखा

आज हमने जाना की किसी भी डॉक्यूमेंट और इमेज को PDF में कैसे और किस तरीके से बदले। आज मैने आपको उन सभी तरीकों के बारे में बताया है जिस से की आप PDF बना सको और PDF को jpg में बदल सको।

अगर आपको हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल PDF File कैसे बनाते हैं पसंद आया हो तो इसे आप शेयर जरूर करें। क्योंकि रोजमर्रा की जिंदगी में इसका बहुत ज्यादा प्रयोग होता है जिस से की बहुत से लोग जिनको PDF बनाना नही आता है वो ये सिख जाए।

इसके अलावा आप हमें नीचे कमेंट भी कर सकते हैं और बता सकते हैं की आपको ये पोस्ट कैसा लगा और ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप हमसे जुड़े रहे। मैं आपके लिए ऐसे ही पोस्ट रोजाना ही लिखता रहूंगा।

मै अजीत सिंह इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ मैं इस ब्लॉग पर ऑनलाइन पैसे कैसे कमायें, दैनिक जीवन में काम आने वाले ऐप्स और इन्टरनेट से जुडी जानकारी शेयर करता रहता हूँ

Leave a Comment